श्री विश्वकर्मा समाज कल्याण केन्द्र ने किया समाज के प्रतिभाओं का सम्मान

Spread the love

भिलाई। श्री विश्वकर्मा समाज कल्याण केन्द्र, भिलाई के तत्वाधान में वार्षिक स्नेह मिलन समारोह बीते जनवरी को सड़क-2, सेक्टर-2 (परशुराम भवन के पीछे मैदान) में हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह के अतिथि रिकेश सेन (नेता प्रतिपक्ष), रश्मि सिंह, बिंदु शर्मा (पार्षद), विमला शर्मा (अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ), सुबास शर्मा (अध्यक्ष), निशीकांत शर्मा, हरिराम शर्मा, अजय शर्मा, सुशील शर्मा, विजेन्द्र शर्मा (संरक्षक) ने भगवान श्री विश्वकर्मा जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। समाज के वरिष्ठ, युवा एवं महिला पदाधिकारियों ने अतिथियों का पुष्पाहार एवं पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।


अध्यक्ष सुबास शर्मा ने स्वागत भाषण एवं महासचिव प्रवीण चन्द्र शर्मा ने प्रतिवेदन के माध्यम से समाज की गतिविधि एवं सामाजिक भवन में रुके हुए बोरिंग, किचन, प्रसाधन-स्नानागार का शीध्र निर्माण करने का अनुरोध किया। टी0एन0 शर्मा (उपाध्यक्ष) ने प्रतिभावान बच्चों को नगद राशि दी तथा समाज के संरक्षक अजय शर्मा ने प्रतीक चिन्ह का खर्च वहन किया। हरिराम शर्मा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के सभी बच्चों के लिए उपहार राशि का खर्च वहन किया। सुशील शर्मा, निशिकांत शर्मा ने भी योगदान किया।


रिकेश सेन (नेता प्रतिपक्ष) ने कहा कि समाज की एकता ही सर्वोपरि है, इसी तरह एकता बनाए रखें। जो घोषणा हमने किया है उसे शीघ्र पूरा करूंगा, यह मेरी जिम्मेदारी है। पार्षद रश्मि सिंह एवं बिंदु शर्मा ने भी अपने विचार रखे। समारोह में सम्मानित हुए शरद कोकास ने कहा कि अपने ही घर में सम्मानित होना अत्यंत ही गौरव की बात है। सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए विशेष रूप से महासचिव प्रवीण चन्द्र शर्मा एवं समाज के कार्यकर्ताओं को विशेष बधाई। मंच का संचालन प्रतिभा शर्मा, नवीन शर्मा, रेणु विश्वकर्मा एवं अर्चना ने किया।
इस अवसर पर अतिथियों ने समाज के प्रतिभावान बालक/बालिका जया विश्वकर्मा, विजयता शर्मा,अवंतिका शर्मा, ईशा विश्वकर्मा, अंजली विश्वकर्मा, श्रेया विश्वकर्मा, निखिल शर्मा, विद्या शर्मा, ओम विश्वकर्मा, उर्वी विश्वकर्मा, निधि शर्मा, सन्दर्भ शर्मा, उज्जवल विश्वकर्मा, स्मृति विश्वकर्मा, सुरभी शर्मा, सुनिधि शर्मा (सभी कक्षा-8वीं), अविनाश शर्मा, हिमांशी शर्मा, विभा शर्मा, अम्बालिका शर्मा, मानसी विश्वकर्मा, विवेक शर्मा, ऋषिका विश्वकर्मा, शुभम विश्वकर्मा, शिविका शर्मा, तुषार शर्मा, निधि विश्वकर्मा, काशिका ठाकुर, सपना शर्मा, अनुराग शर्मा, रितेन शर्मा, आयुष विश्वकर्मा, अनिमेष शर्मा, ईशा सोनवाने (सभी कक्षा-10वीं), आर्यका शाण्डिल्य, उपासना शर्मा, दिव्या विश्वकर्मा, विकास विश्वकर्मा, निकिता विश्वकर्मा, अंजली शर्मा, प्रिया शर्मा, सुमीत शर्मा, गरिमा शर्मा, स्वाति शर्मा, कीर्ति विश्वकर्मा, अमन ठाकुर (सभी कक्षा-12वीं), रुपाली शर्मा, सौरभ शर्मा, मयंक शर्मा, शालिनी विश्वकर्मा, दीपशिखा विश्वकर्मा (बी0टेक0), शुभम शर्मा (एम0टेक0), खेलकूद के क्षेत्र से अदिति विश्वकर्मा (कराटे, राष्ट्रीय), अंजली विश्वकर्मा (कराटे, फेंसिंग, राष्ट्रीय), अमन ठाकुर (क़ुरास गेम, राज्य स्तरीय), साक्षी विश्वकर्मा (रेसलिंग, राज्य स्तरीय) को प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ में शरद कोकास को कविता एवं साहित्य, अनिल कुमार शर्मा (विश्वकर्मा राष्ट्रीय पुरस्कार) एवं पत्रकारिता के लिए सुरेन्द्र शर्मा, सुदामा शर्मा एवं उनकी पत्नी ऊषा शर्मा तथा समाज नारी शक्ति को भी समाज के प्रति उत्कृष्ठ सेवा भाव के लिए सम्मानित किया गया।
इस मौके पर रंगोली, ड्राईंग/पोस्टर, शतरंज एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में यश विश्वकर्मा, सन्दर्भ शर्मा (पियानों), ईशा, श्रेया, मीनाक्षी, कृतिका, अनुष्का, रमेश विश्वकर्मा, उमेश विश्वकर्मा एवं समाज के बालक/बालिका ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए सम्मेलन का रौनक बढ़ाया।
इस आयोजन में मुख्य रूप से नन्द किशोर शर्मा, अरुण विश्वकर्मा, रमाकांत ठाकुर, विजय शर्मा, मुकेश शर्मा, अशोक विश्वकर्मा (सुपेला), छाया विश्वकर्मा, अनीता शर्मा, संजना शाण्डिल्य, सुनीता शर्मा, रेनू विश्वकर्मा, आरती शर्मा, रीना विश्वकर्मा, रीता शर्मा, रेखा शर्मा, तारा विश्वकर्मा एवं शालू विश्वकर्मा ने सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन किया।
सम्मेलन में विशेष रूप से पारस नाथ शर्मा, टी0एन0 शर्मा, दरोगा शर्मा, आई0डी0 शर्मा, नंदकिशोर शर्मा, उपेन्द्र विश्वकर्मा, जयराम शर्मा, श्याम कुमार शर्मा, राम कुमार शर्मा, कांतिलाल विश्वकर्मा, संतोष शर्मा, अनिरुद्ध विश्वकर्मा, गिरधर गोपाल शर्मा, दीपक विश्वकर्मा, बसंत शर्मा, प्रदीप विश्वकर्मा, विजय शंकर शर्मा, विनोद शर्मा,अरुण विश्वकर्मा, अरविन्द शर्मा, मोहन शर्मा, आनंद शर्मा, मुकेश शर्मा, अंकित शर्मा, सन्नी शर्मा, प्रफुल्ल शर्मा, अशोक विश्वकर्मा, राजकुमार शर्मा, नीलेश शर्मा, जयनारायण शर्मा, राकेश कुमार शर्मा, ध्यानचंद विश्वकर्मा एवं बिलासपुर, रायपुर, जगदलपुर, दुर्ग्, कोरबा, नागपुर, दल्ली राजहरा, अम्बिकापुर, रायगढ़ के प्रतिनिधि मण्डल सहित सैकड़ों की तादात में विश्वकर्मा बंधु,महिला, बच्चे और युवा उपस्थित रहे।
प्रेषक- प्रवीणचन्द्र शर्मा (महासचिव)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: