मिशन लोहार (LOHARA) 2025 के लिए कमेटी गठित

Spread the love

बोकारो। मिशन लोहार (LOHARA) 2025 के लिए होटल रायल दरबार बोकारो में राजेश्वर विश्वकर्मा की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। सर्व प्रथम अभियान समिति का गठन किया गया। समिति में सर्व सम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष सह प्रमुख राजेन्द्र विश्वकर्मा, राष्ट्रीय सम्पर्क प्रमुख राजेश्वर विश्वकर्मा, राष्ट्रीय सह प्रमुख झारखण्ड प्रांत गोपाल विश्वकर्मा, पश्चिम बंगाल प्रांत विजय विश्वकर्मा, ओडिशा मनोज विश्वकर्मा, बिहार बबलू विश्वकर्मा को जिम्मेदारी दी गई। साथ ही बोकारो जिला प्रमुख अभय विश्वकर्मा, धनबाद जिला प्रमुख विजय शर्मा तथा नकुल विश्वकर्मा, दिनेश विश्वकर्मा, दीपक विश्वकर्मा, अशोक विश्वकर्मा, चंद्रशेखर विश्वकर्मा, मिथलेश विश्वकर्मा, विजय विश्वकर्मा, आनंद विश्वकर्मा को सदस्य बनाया गया।
सर्व प्रथम यह अभियान बोकारो एवं धनबाद जिला में शुरू किया जाएगा। 15 सितम्बर तक पूरे प्रदेश के लोहार जाति के स्थानीय समिति एवं सक्रिय साथियों को पत्र भेजकर उनसे राय एवं सहमति मांगी जाएगी। तदोपरांत जरूरत पड़ी तो समिति में फेर बदल कर अभियान को गति प्रदान की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: