अखिल भारतीय बढ़ई महासभा का प्रदेश पदाधिकारी सम्मेलन सम्पन्न

Spread the love

लखनऊ। अखिल भारतीय बढ़ई महासभा द्वारा लखनऊ में प्रदेश पदाधिकारी सम्मेलन आयोजित किया गया। पीएचडी भवन (निकट राज्य सूचना आयोग) विभूति खण्ड, गोमती नगर, लखनऊ में आयोजित इस सम्मेलन का उद्घाटन महासभा के राष्ट्रीय अध्सक्ष विश्राम शर्मा ने किया। इस सम्मेलन के माध्यम से महासभा राजनीतिक अधिकार के लिए प्रदेश के पदाधिकारियों व समाज के लोगों को जागरूक करने का कार्य किया गया।


राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि, यह समाज आजादी के बाद से आज तक राजनीतिक अधिकार से वंचित रहा है। किसी भी राजनीतिक पार्टी द्वारा इस समाज के लोगों को लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा, विधान परिषद व किसी भी पद पर मनोनीत नहीं किया जाता है और न ही उस जगह के योग्य समझा जाता है। इस समाज की जनसंख्या उत्तर प्रदेश में 6% और पूरे देश में 7% के आसपास है। इतनी संख्या होने के बावजूद इस समाज को राजनीतिक भागीदारी नहीं मिल पा रहा है। इस समाज का पुश्तैनी कारोबार पतन की ओर जा रहा है, समाज के युवा बेरोजगार हो रहे हैं, समाज भुखमरी की कगार पर पहुंच चुका है।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ऐलान किया आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में हम उसी पार्टी को वोट करेंगे जो हमें राजनीतिक अधिकार दिलाने का काम करेगी।


सम्मेलन की अध्यक्षता राम कैलाश शर्मा (अध्यक्ष ककुहांस विश्वकर्मा मन्दिर) ने किया तथा कुशल संचालन मईयादीन पंचाल (प्रदेश उपाध्यक्ष व बुंदेलखंड प्रभारी) ने किया।
इस सम्मेलन को ईश्वर दीन शर्मा राष्ट्रीय संरक्षक, गया प्रसाद शर्मा राष्ट्रीय संगठन मंत्री, आलोक शर्मा राष्ट्रीय संगठन मंत्री, डा0 परशुराम शर्मा प्रदेश अध्यक्ष, राजेंद्र शर्मा, नगेन्द्र शर्मा, ओंकार शर्मा, विजय शर्मा, चेतन शर्मा फैजाबाद, देवेंद्र शर्मा फैजाबाद, अमित शर्मा कुशीनगर, उमेश शर्मा लखीमपुर खीरी, राकेश पंचाल झांसी, बबलू शर्मा देवरिया, सुशील शर्मा, अशोक शर्मा बाराबंकी, रजनीश शर्मा सिद्धार्थनगर, सत्येंद्र शर्मा उन्नाव, दीपेंद्र शर्मा शाहजहांपुर, अधिवक्ता गोपाल शर्मा पारा, धर्मेंद्र शर्मा गाजियाबाद, विमल शर्मा सीतापुर, राम लखन शर्मा गोरखपुर, दिनेश शर्मा संतकबीरनगर, परमहंस शर्मा बस्ती, नगेंद्र शर्मा वाराणसी, ध्रुव शर्मा प्रयागराज, श्रीराम शर्मा, सुनील शर्मा अमेठी, चंद्रिका शर्मा सुल्तानपुर, विनीत शर्मा अंबेडकर नगर, कमलेश्वर शर्मा बिजनौर, राधे शर्मा गोपालगंज, राजकुमार शर्मा लखनऊ, रामेश्वर कुशवाहा कुशीनगर, रामराज शर्मा प्रदेश प्रवक्ता लखनऊ ने सम्बोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: